सेना भर्ती रैली- 7 से 16 मार्च तक जोधपुर में, रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा
जोधपुर| जोधपुरमें तीन साल बाद थल सेना भर्ती रैली आयोजित होने वाली है। भर्ती रैली 7 से 16 मार्च तक एयरफोर्स क्षेत्र में स्थित शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में होगी। इसके लिए सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की दो कॉपी मिलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 जनवरी से शुरू हो गया है, जो 25 फरवरी तक जारी रहेगा। सेना भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम भर्ती रैली की वेबसाइट पर 1 मार्च को जारी किया जाएगा।