माशिबो- पात्रता प्रमाण-पत्र के लिए 17 तक कर सकेंगे आवेदन
जोधपुर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पात्रता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 17 फरवरी तक का एक मौका और दिया है। इसके लिए प्रति छात्र 1500 रुपए शास्ती देनी होगी। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी के मुताबिक परीक्षार्थी स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर पात्रता प्रमाण पत्र बनवा परीक्षा-प्रथम के संबंधित विभाग में जमा करा सकते हैं। इसके बाद पात्रता प्रमाण नहीं बनाए जाएंगे।