‘नेग’ मिलने में नहीं होगी देर, अब पांडालों में ही बनेंगे मैरिज सर्टिफिकेट
जोधपुर | महिलाएवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने कहा है कि सामूहिक विवाह के पांडालों में मौके पर ही मैरिज सर्टिफिकेट बनाने सहित अन्य औपचारिकताएं भी एक ही जगह पूर्ण करने के लिए विभाग जल्द गाइडलाइन जारी कर रहा है। इससे संस्थाओं और दंपतियों को उनके हिस्से की नेग राशि देने में विलंब नहीं होगा, कोशिश रहेगी भुगतान चेक एक सप्ताह में मिल जाएं।
राज्य मंत्री ने भास्कर से बातचीत में बताया कि 2009 से 2015 तक सामूहिक विवाह के आयोजकों को बजट के अभाव में भुगतान को लेकर विलंब चल रहा था। सरकार ने एक साल में 9 करोड़ का भुगतान किया। उन्होंने बताया कि नई गाइडलाइन में नगर निगम की एक टीम वैवाहिक स्थल पर बैठकर नियमानुसार मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का कार्य करेगी। अधिकांश संस्थाओं के पास सर्टिफिकेट नहीं होने अधूरी औपचारिकता के अभाव में नेग की राशि नहीं मिलती। नई गाइड लाइन लागू होने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके लिए कलेक्टर को मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री भदेल ने कहा- बनेगी गाइडलाइन