खीचन विकास कार्यों के लिए दिए प्रस्ताव
खीचन| जिलापरिषद जोधपुर में प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी की अध्यक्षता में अटल सेवा केंद्र जोधपुर में आयोजित हुई। जिला परिषद सदस्य वार्ड सं. 35 एवं स्थापना सदस्य शशिकला राजपुरोहित ने बैठक में अपने निर्वाचन क्षेत्र में ग्राम पंचायत लोर्डिया में जोधपुर रोड से गौशाला होते हुए नाइयों के घरों तक सीसी ब्लॉक रोड, ग्राम पंचायत पडियाल में सार्वजनिक नलकूप से खीचड़ों की ढाणी जीएसएस तक पाइप लाइन ग्राम पंचायत धोलासर में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तथा ग्राम पंचायत खीचन में खीवसिंह जी की पोल में नाली निर्माण करवाने के प्रस्ताव दिए। शशिकला राजपुरोहित ने बैठक में विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाने का आग्रह किया। राजपुरोहित वर्तमान में जिला आयोजना समिति की सदस्य भी है।