पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जोधपुर नगर निगम का 796.10 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित

जोधपुर नगर निगम का 796.10 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौरघनश्याम आेझा ने गुरुवार को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। करीब तीन घंटे की बहस के बाद वर्ष 2016-17 के लिए जोधपुर नगर निगम का 796 करोड़ 10 लाख 09 हजार रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। यह राशि गत वर्ष (2014-15) के बजट की तुलना में 42 करोड़ 25 हजार रुपए अधिक है।

महापौर की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह 11 बजे बजट बैठक शुरू हुई। महापौर ने बजट प्रस्ताव मात्र 33 मिनट में पढ़ कर सदन में चर्चा के लिए रख दिए। प्रतिपक्ष नेता राजेंद्रसिंह सोलंकी ने चर्चा के दौरान सामाजिक समरसता की प्रतीक शैक्षणिक संस्थाओं को यूडी टैक्स नहीं चुकाने पर सीज करने के फैसले काे शर्मनाक बताते हुए इसको स्थगित रखने की मांग की। इस पर कांग्रेसी पार्षदों सत्तारूढ़ दल भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। शेष| पेज 12



इसकोलेकर करीब आधे घंटे तक सदन में हंगामा चलता रहा। सत्ता पक्ष के पार्षद मेघराज लोहिया, राजेंद्र गहलोत, हरिगोपाल राठी, प्रदीप बेनीवाल सहित अन्य ने बजट प्रस्तावों को शहर के विकास के लिए अच्छा बताया। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 15 साल में कांग्रेस बोर्ड के कारण ही प्रदेश निकाय इस हालत में पहुंच गए। सवा दो घंटे तक चली बहस में भाजपा पार्षदों ने तारीफों के पुल बांधे तो विपक्षी पार्षदों ने बजट को आंकड़ों का पुलिंदा बताया।

खबरें और भी हैं...