पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सेंसेक्स में 8वीं बड़ी गिरावट, एक ही दिन में 3 लाख करोड़ रु. डूबे

सेंसेक्स में 8वीं बड़ी गिरावट, एक ही दिन में 3 लाख करोड़ रु. डूबे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अमेरिकीफेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन ने बुधवार को कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है। इससे अमेरिका भी प्रभावित हो सकता है। लेकिन उन्होंने आगे ब्याज दरें बढ़ाने के भी संकेत दिए। ये दोनों बातें भारत के लिए नकारात्मक हैं।

{ गुरुवार को क्रूड में फिर गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी क्रूड 26.32 डॉलर प्रति बैरल पर गया। यह 13 साल के निचले स्तर के करीब है। ब्रेंट 30 डॉलर के आसपास था। जुलाई 2014 के 106 डॉलर से यह अब तक 70% नीचे चुका है।



अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि दुनिया में सरप्लस क्रूड पिछले अनुमान से ज्यादा रहेगा।

-ज्यादातर सरकारी बैंकों का एनपीए 40% बढ़ा है। देश के सभी बैंकों के एनपीए का 85% सरकारी बैंकों के पास ही है। इससे मुनाफा कम हो रहा है। गुरुवार को एसबीआई के नतीजे आए। दिसंबर तिमाही में इसके मुनाफे में 67% कमी आई है।

एजेंसी | मुंबई

विश्वअर्थव्यवस्था की खराब हालत और बैंकों के बढ़ते फंसे कर्ज (एनपीए) के कारण शेयर बाजार में गुरुवार को 8वीं सबसे बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 807.07 अंक यानी 3.4% गिरकर 22,951.83 पर गया। यह 8 मई 2014 के बाद का निचला स्तर है। यह मोदी सरकार के कार्यकाल का भी निचला स्तर है। पिछले साल 4 मार्च को सेंसेक्स 30024.74 के अब तक के शीर्ष पर था। तब से यह 23% नीचे चुका है। एक ही दिन में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपए डूब गए। निफ्टी 239.35 यानी 3.32% गिरकर 6976.35 पर गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में और गिरावट के आसार हैं। निफ्टी 6700-6800 तक जा सकता है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपए घटकर 86,30,930 करोड़ रह गया।

शेष| पेज 12

इसहफ्ते चार दिनों में मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रु. नीचे आया है। पिछले साल मार्च के शीर्ष से इसमें 20 लाख करोड़ रु. की गिरावट चुकी है।

आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने इसके लिए वैश्विक हालात को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार इस साल सिर्फ 10% गिरे हैं, जबकि दूसरे देशों में गिरावट ज्यादा है। वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि हमारी इकोनॉमी मजबूत है। हम वैश्विक इकोनॉमी में किसी भी खराब स्थिति को झेलने में सक्षम हैं।

विदेशी बाजारों का भी यही हाल था। फ्रांस, जर्मनी और इंग्लैंड के बाजारों में चार फीसदी तक की गिरावट आई। हांगकांग का हैंगसेंग 3.85% नीचे गया।

रुपएकी कीमत ढाई साल में सबसे अधिक

डॉलरके मुकाबले रुपया 45 पैसे यानी 0.66% सस्ता होकर 29 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर की कीमत 68.30 रुपए हो गई। गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 1112 करोड़ रु. की शुद्ध बिकवाली की। इससे डॉलर की डिमांड बढ़ी। बुधवार को भी इन्होंने 751 करोड़ रु. के शेयर बेचे थे। 28 अगस्त 2013 को एक डॉलर की कीमत 68.85 रुपए थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

29,500 रु. प्रति 10 ग्राम हुए दाम, दिवाली के बाद 3575 रु. की बढ़ोतरी, चांदी 38,050 रुपए किलो हुई

जोधपुर | जोधपुरमें गुरुवार को सोने की कीमतों में 1100 रुपए की बड़ी उछाल दर्ज की गई। यह इस साल की सबसे लंबी छलांग है। इसके साथ ही स्थानीय सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोेने के भाव 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए। तेजाबी सोने के भाव भी 1050 रुपए बढ़कर 29,250 रुपए हो गया। पिछले दो साल में सोना सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। शादियों के सीजन और शेयर बाजार में गिरावट को इस उछाल का कारण माना जा रहा है। वहीं, चांदी हाथी छाप के भाव भी 1050 रुपए बढ़कर 38,050 रुपए प्रति किलो और चौरसा के 1000 रुपए बढ़कर 37,550 रुपए प्रति किलो पहुंच गए।

खबरें और भी हैं...