सुकन्या योजना: जोधपुर रीजन अव्वल, एक लाख से अधिक खाते खुले
पीओएस मशीन दो उपभोक्ताओं को अंगूठे मैच करने के बाद हो गई ठप
जोधपुर | शहरमें प्वाइंट आफ सैल (पीओएस) मशीन से राशन वितरण शुरू हुआ। पहली मशीन भदवासिया में मैसर्स पारसमल बालोटिया की दुकान पर शुरू हुई। मशीन से केवल दो उपभोक्ता को राशन की स्लिप दी गई और मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इससे उपभोक्ताओं को काफी देर इंतजार करना पड़ा।
उपभोक्ता परेशान हो रहे थे तो बाद में पुरानी प्रणाली से ही राशन दिया गया। डीलर बालोटिया ने बताया कि यह पहली मशीन थी, जिससे बायोमैट्रिक तरीके से रामेश्वरी देवी ताराचंद को रा
सुकन्या योजना: जोधपुर रीजन अव्वल, एक लाख से अधिक खाते खुले
जोधपुर। प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खोलने में जोधपुर रीजन पूरे राज्य में अव्वल रहा है। इस योजना के तहत जनवरी तक राजस्थान में कुल 2.72 लाख खाते खुले। इसमें से 1 लाख 852 जोधपुर रीजन में हैं।
जयपुर रीजन ने 79 हजार 567 अजमेर रीजन ने 91 हजार 581 सुकन्या खाते खोले हैं। डाक निदेशक केके यादव के अनुसार इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर दस साल की उम्र तक खाता खुलवा सकते हैं। प्रतिवर्ष न्यूनतम एक हजार तथा अधिकतम डेढ़ लाख रुपए जमा कराने के बाद बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत और बेटी के विवाह होने अथवा खाता खुलने की तिथि से 21 साल पूरे होने पर पूरी राशि निकाली जा सकती है।
इस योजना में हर माह एक हजार रुपए जमा करने पर 14 साल तक कुल जमा राशि 1.68 लाख जमा होगी। इस पर वर्तमान 9.2 फीसदी के हिसाब से 4लाख 47हजार 786 रुपए मिलाकर बालिका को एकमुश्त 6 लाख 15 हजार 786 की राशि मिलेगी।