पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऊंकारेश्वर मंदिर की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| चौपासनीक्षेत्र में स्थित महावीरपुरम सिटी में बुधवार को ऊंकारेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्णारती के साथ संपन्न हुआ। महावीरपुरम विकास समिति के सचिव राजेश बोड़ा ने बताया कि समारोह के तहत मंगलवार को कलश यात्रा गणपति पूजन के साथ पीठ पूजन हवन किया गया था। इसी क्रम में बुधवार को आचार्य शांतिलाल पुरोहित के सान्निध्य में पंडितों ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ कराया, जिसमें कॉलोनीवासियों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी। दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष इंदरराज जोशी, सदस्य राजेश गुर्जर, विनय जोशी, बलविंदर सोलंकी, कमलेश परिहार, जगदीशचंद्र पारीक, एडवोकेट बीएम बोहरा, केएल व्यास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...