पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलकर्मी आज कल मतदान कर हड़ताल की राय मांगेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रेल मंत्रालय केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में ऑल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन के आह्वान पर गुरुवार शुक्रवार को जोधपुर मंडल में रेलवे कर्मचारी गुप्त मतदान कर बताएंगे कि वे हड़ताल के पक्ष में हैं या नहीं। यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की कर्मचारी विरोधी सिफारिशों, नई पेंशन योजना को समाप्त करने, विवेक देबराय कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं करने सहित मांगों को लेकर मंत्रालय स्तर पर कई बार विरोध दर्ज करवाया गया, लेकिन कर्मचारी हित में निर्णय नहीं लिए गए। गुप्त मतदान करवाने के लिए बुधवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई।

खबरें और भी हैं...