पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • हैड कांस्टेबल पदोन्नति रद्द, नागौर के 57 कांस्टेबलों को ट्रेनिंग से वापस बुलाया

हैड कांस्टेबल पदोन्नति रद्द, नागौर के 57 कांस्टेबलों को ट्रेनिंग से वापस बुलाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| पुलिसमहानिदेशक मनोज भट्ट ने बुधवार शाम एक आदेश जारी कर अजमेर रेंज के चार जिलों में हालिया हुई कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पदोन्नति को रद्द कर दिया है। अजमेर रेंज से जुड़े चारों जिलों, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक नागौर में पदोन्नति को रद्द कर दिया गया है। देर रात को जैसे ही यह आदेश नागौर पहुंचे तो नागौर एसपी ने जोधपुर में हैड कांस्टेबल का प्रशिक्षण ले रहे सभी 57 कांस्टेबलों को प्रशिक्षण छोड़कर वापस नागौर आने के निर्देश जारी कर दिए। अधिकृत सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने अजमेर रेंज के चारों जिलों में कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पद के लिए हुई पदोन्नति को सही नहीं माना है। इसके चलते बुधवार को तत्काल आदेश जारी किए गए। पदोन्नति रद्द होने की सूचना मिलते ही नागौर एसपी गौरव श्रीवास्तव ने जिले के सभी 57 कांस्टेबलों को प्रशिक्षण से वापस लौटने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नागौर के 57 कांस्टेबलों को पदोन्नत कर हैड कांस्टेबल बनाया गया था। यह कांस्टेबल अभी जोधपुर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे थे। गुरुवार सुबह इन सभी कांस्टेबलों को नागौर एसपी कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी।

खबरें और भी हैं...