पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माघ सुदी बाबा की बीज पर हुए धार्मिक अनुष्ठान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्यूनिटी रिपोर्टर. जोधपुर| मसूरियास्थित बाबा रामदेव मंदिर एवं राइकाबाग स्थित युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में माघ सुदी बाबा की बीज पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मसूरिया स्थित मंदिर में बाबा की बीज पर सुबह से दर्शनार्थियों के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया एवं संवारा गया। यहां भजन संध्या के साथ ही गुरु बालीनाथ के मंदिर में दुग्धाभिषेक किया गया इसी प्रकार युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अलसुबह मंगल आरती से हुई। तत्पश्चात बाबा रामदेव रानी नैत्तल की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर विशेष रूप से शृंगारित किया गया। कार्यक्रम में गायत्री राजे मुख्य अतिथि थीं। राजसमंद सांसद हरिओम सिंह की उपस्थिति में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर संत श्रीधर गिरि महाराज, सरदार जयपाल सिंह, इकबाल खान, नटवर सिंह, बृजराज सिंह, महेंद्र सिंह टाक, बालकिशन जैसलमेरिया, धर्मीचंद सोलीवाल, छोटूसिंह, विष्णुचंद प्रजापति, लतेश भाटी आदि उपस्थित थे।

मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर में दिन भर धार्मिक कार्यक्रम हुए।

खबरें और भी हैं...