पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • निगम बोर्ड की बैठक आज, 750 करोड़ का प्रस्तुत होगा बजट

निगम बोर्ड की बैठक आज, 750 करोड़ का प्रस्तुत होगा बजट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| नगरनिगम साधारण सभा बोर्ड की बैठक 11 फरवरी को सुबह 11 बजे महापौर घनश्याम आेझा की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए बजट प्रस्तावों को सदन में चर्चा के लिए रखा जाएगा। महापौर इस वित्तीय वर्ष के बजट को सीमित ही रखना चाहते हैं, इसलिए पिछले आंकड़ों को बढ़ाने के मूड में नजर नहीं रहे हैं। वर्ष 2016-17 के लिए महापौर ने विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करने के पश्चात साढ़े सात सौ करोड़ रुपए से ज्यादा के बजट प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिन्हें गुरुवार को सदन में चर्चा के लिए रखा जाकर पारित करवाया जाएगा। इसके बाद पारित बजट को अनुमोदन के लिए राज्य सरकार के पास भिजवाया जाएगा। महापौर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत कर बोर्ड बैठक में आने का निमंत्रण दिया है। बोर्ड बैठक में पार्षदों की अनुसंशा राशि बढ़ाने का भी फैसला लिया जा सकता है। महापौर ने गत वर्ष 12 फरवरी को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए वर्ष 2015-16 के लिए नगर निगम का 754 करोड़ 09 लाख 84 हजार रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया था। यह राशि 2014-15 के बजट की तुलना में 44 करोड़ 34 लाख 80 हजार रुपए अधिक थी। महापौर के रुख को देखकर दूसरे बजट में भी शहर के लिए कोई खास योजना आती नजर नहीं रही है। उनका पूरा फोकस स्वच्छ भारत मिशन ही होगा।

खबरें और भी हैं...