पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ओसियां आंचलिक कबड्डी खो खो में दिखाया विद्यार्थियों ने दमखम

ओसियां आंचलिक- कबड्डी खो-खो में दिखाया विद्यार्थियों ने दमखम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओसियां आंचलिक- कबड्डी खो-खो में दिखाया विद्यार्थियों ने दमखम

कस्बेमें स्थित थार स्कूल में इंटर हाउस प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को कबड्डी खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसके उद्घाटन सत्र में निदेशक मोहनराम बुड़िया ने खेल को खेल की भावना से खेलने तथा खेलों से होने वाले फायदों के बारे में बताया। कबड्डी के बालक वर्ग में शिवाजी रमन हाउस विजयी रहे। बालिका वर्ग में भी शिवाजी हाउस रमन हाउस ने फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो में बालिका वर्ग में अशोका हाउस शिवाजी हाउस जीते। इस दौरान विद्या‌र्थियों के साथ स्कूल स्टाफ मौजूद था। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।

रायमलवाड़ा-जूनियर मुक्केबाजी में अशोक जांदू को मिला रजत पदक

उदयपुरमें हुई 32वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता मे जोधपुर उपविजेता टीम में रायमलवाड़ा के अशोक जांदू ने रजत पदक प्राप्त किया। अशोक चौधरी ने बताया कि जोधपुर के मुक्केबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 23 अंकों के साथ इस प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अशोक जांदू के गांव पहुंचने पर बजरंग जोशी, प्रेमसिह शेखावत, निंबाराम सियाग, जसराज जोशी, सत्यनारायण जोशी, श्रवणकुमार उपाध्याय, भंवरलाल पंचारिया, पुरखाराम कड़वासरा, गौतम जोशी फौजी ने स्वागत किया शुभकामनाएं दी।

सेतरावा-ज्योति वैष्णव का समारोह पूर्वक ग्रामीणों ने किया स्वागत

कस्बेके सर्वोदय माध्यमिक स्कूल की छात्रा ज्योति वैष्णव ने अभी कोझी कोडे केरल में संपन्न हुई 61वीं राष्ट्रीय एथेलेटिक्स अंडर 14 वर्षीय प्रतियोगिता 2015-16 में राज्य की टीम का नेतृत्व करते हुए तश्तरी गोला फेंक में चर्तुथ स्थान प्राप्त कर सेतरावा पहुंचने पर ग्रामीणों स्कूल परिवार ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में नायब तहसीलदार ढलाराम ने छात्रा वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र, मेडल शिल्ड प्रदान की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भोमसिंह रावलसिंह सोलंकीतला, छात्रा अभिभावक हरिदास वैष्णव ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आरआई इंद्रसिंह, इंद्रचंद लोढ़ा, रावलचंद लोढ़ा, लक्ष्मीनारायण खत्री, नरेश कुमार शर्मा, बीएल शर्मा, निंबाराम मेघवाल, चैनसुख सुथार सहित अन्य ग्रामीण अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...