पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अल जिलानी, बागानी सिन्धी युवा फोर्स जीते

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अल जिलानी, बागानी सिन्धी युवा फोर्स जीते

जोधपुर|अलजिलानी, बागानी प्रोपटीज और सिन्धी युवा फोर्स ने अपने मैच जीतकर सिन्धी मुस्लिम चैंपियंस लीग के अगले दौर में जगह बना ली। पहले मैच में न्यू खान क्लब ने 48 रन बनाए। अनवर ने तीन विकेट लिए। जवाब में जिलानी क्लब ने तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। शोएब ने नाबाद 30 रन बनाए। दूसरे मैच में बागानी टीम ने पांच विकेट पर 170 रन बनाए। इमरान बागानी ने शानदार 80 रन बनाए। जवाब में सिन्धी युवा फोर्स जूनियर टीम 162 रन बना सकी। तीसरे मैच में मेसर प्रोपटीज ने 84 रन बनाए। जवाब में सिन्धी युवा फोर्स ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संजय ने 33 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...