पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूनम भाटी,पूजा को स्वर्ण दिग्विजय को रजत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूनम भाटी,पूजा को स्वर्ण दिग्विजय को रजत

जोधपुर.नवज्योति मनोविकास केंद्र के खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। इस केंद्र की पूनम भाटी और पूजा पारीक ने स्वर्ण पदक जीता। दिग्विजय सिंह को रजत पदक मिला। इन खिलाड़ियों के यहां पहुंचने पर संस्था के अध्यक्ष डा. जीएम सिंघवी, उपाध्यक्ष सीपी संचेती, कोषाध्यक्ष सुरेश गांग, प्रधानाचार्य सुश्री कृष्णा गौड़ अन्य लोगों ने भावभीना स्वागत किया। मास्टर ट्रेनर महेश पारीक और कोच जयश्री ने बताया कि राजस्थान की पुरुष टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजस्थान की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में जोधपुर की तीन खिलाड़ी शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...