रिफाइनरी के लिए 13 को संभाग में धरना
पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिफाइनरी बचाने और केंद्र राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए तैयार रहने को कहा है। गहलोत ने जोधपुर पहुंचने के बाद बुधवार शाम सर्किट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राजस्थान की रिफाइनरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जानबूझ कर लटका रहे हैं। इससे जोधपुर संभाग सहित पूरे प्रदेश में आर्थिक नुकसान और युवाओं को रोजगार को लेकर जबरदस्त नुकसान हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने 13 जनवरी को जोधपुर सहित संभाग के सभी 6 जिलों में रिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति की ओर से आयोजित होने वाले धरनों में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व विधायक जुगल काबरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी, देहात अध्यक्ष हीराराम मेघवाल, निगम में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्रसिंह सोलंकी, इकबाल खान, ब्लाक अध्यक्ष राजेश रामदेव, अहमद मेहर, ओमकार वर्मा, इमामुद्दीन सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष शरीक हुए। इससे पहले यहां पहुंचने पर जवाहर सुराणा, सुनील परिहार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पंवार, रेखा लोहिया, फरजाना खान, हीरालाल मुंडेल सहित अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गहलोत पारिवारिक समारोह में शरीक हुए।
दांतमें दर्द की शिकायत, डाक्टर ने की जांच : इससेपहले गहलोत को दांत में दर्द की शिकायत होने पर डाॅ. आशुतोष ने सर्किट हाउस में जांच बाद उपचार और परामर्श दिया। इसके बाद सर्किट हाउस में आगंतुकों से मिले।
गहलोत का जोधपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।