पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • श्रीयादे की महिमा छाई, भांगड़ा डंडिया गेर ने धूम मचाई

श्रीयादे की महिमा छाई, भांगड़ा डंडिया गेर ने धूम मचाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्यूनिटी रिपोर्टर | जोधपुर

एकतरफ पंजाब का भांगड़ा... दूसरी तरफ सोजत की कच्छी घोड़ी...जसोल की डंडिया गेर ने अलग ही शमां बांधा... छोटा भीम कुछ अलग अंदाज में...बुधवार को श्रीयादे माता जयंती पर निकली शोभायात्रा की सतरंगी छटा के उल्लास में जब नानाविध झांकियां शामिल हुई तो शहर का नजारा भक्ति रंग के साथ सांस्कृतिक गंगा-जमुनी तहजीब से सराबोर हो गया। प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्रीयादे माता की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में धार्मिक, सामाजिक समाज को प्रेरणा देने वाली झांकियां प्रदर्शित की गईं। शोभायात्रा सुबह 11:30 बजे रातानाडा से शुरू हुई। मुख्य अतिथि समाजसेवी पप्पूराम गेदर, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत, समिति अध्यक्ष हुकमाराम सिघांटिया मुख्य संरक्षक दशरथ कवाडिया सहित समाज के प्रमुख लोगों ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में 101 झांकियां शामिल हुईं। इनमें मिट्टी कला से संबंधित, शैक्षिक, नशामुक्ति विषयों पर भी झांकियां आकर्षक लग रही थीं। व्यायामशालाओं के उस्ताद कार्यकर्ता करतब दिखाते चल रहे थे। बैंड-बाजों भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा रातानाडा से नई सड़क, घंटाघर, कंदोई बाजार, कटला बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए जालोरी गेट से गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

झालामंड स्थित श्रीयादे धाम में गैर नृतकों ने रंग जमाया।

कुम्हार समाज की आराध्य देवी श्रीयादे माता जयंती महोत्सव पर निकली शोभायात्रा में नई सड़क पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में 101 झांकियां सम्मिलित हुई।

खबरें और भी हैं...