पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजपुरोहित समाज ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्यूनिटी रिपोर्टर. जोधपुर| राजपुरोहितसमाज की ओर से बुधवार को संत निर्मलदास महाराज के सान्निध्य में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सुरेंद्रसिंह मनोहरसिंह ने बताया कि केंद्रीय ऊन बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई समारोह के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में विधायक पब्बाराम विश्नोई, जोगाराम पटेल, कैलाश भंसाली, देवीसिंह सिसोदिया विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर विशेष योग्यजन आयोग के आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, ब्रिगेडियर नरपतसिंह पूनायता भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्यामसिंह पिलोवनी, पहाड़सिंह पारलु आदि ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। संचालन रेवतसिंह महेंद्रसिंह तिंवरी ने किया।

खबरें और भी हैं...