हवाई सेवा बढ़ाने चैन्नई बैंगलोर से सीधी सेवा शुरू करने की मांग
जोधपुर| सांसदपीपी चौधरी ने बुधवार को नागर विमानन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा को पत्र लिखकर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डे के लिए हवाई सेवा बढ़ाने चेन्नई बैंगलोर से सीधी हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग की है। पाली सांसद चौधरी ने पत्र में लिखकर कहा कि पश्चिमी राजस्थान के लिए केवल जोधपुर हवाई अड्डा ही एकमात्र हवाई अड्डा है। चौधरी ने दिल्ली मुंबई से जोधपुर के लिए सुबह सांयकालीन हवाई सेवा प्रारंभ करने जोधपुर से चेन्नई बैंगलोर के लिए भी हवाई सेवा जल्द प्रारंभ करने की भी मांग की। सांसद चौधरी ने बताया कि नागर विमानन राज्य मंत्री गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंचेंगे। यहां से वे बाड़मेर जैसलमेर के लिए रवाना होंगे।
मिजोरमके राज्यपाल आज आएंगे | मिजोरमके राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल निर्भय शर्मा गुरुवार को जोधपुर आएंगे। वे दोपहर 1:55 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे जोधपुर में आर्मी एरिया की विजिट करेंगे। वे यहां से शुक्रवार को रवाना होंगे।