पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सब्जी की दुकान में सेंध, पहले फल खाए और ले गए नकदी

सब्जी की दुकान में सेंध, पहले फल खाए और ले गए नकदी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजे कोर्ट के प्रतिलिपि सेक्शन में शॉर्टसर्किट से लगी आग

शहर में अलग-अलग जगहों पर तीन दुकानों, दो मकान एक स्कूल में सेंध लगा लाखों की नकदी सामान चोरी हो गया। मंगलवार देर रात सेक्टर 7 स्थित तीन दुकानों के शटर ऊपर कर चोरों ने सेंध लगाई। शिव सब्जी नाम की दुकान में पहले अंगूर अन्य फल खाए और फिर गल्ले से ढाई हजार रुपए नकद ले गए। पास ही संतोष इलेक्ट्रिक दुकान में भी गल्ले में रखे 1500 रुपए चोरी हो गए। तीसरी दुकान में सेंध लगाई लेकिन वह दुकान खाली ही थी। सूंथला में गजानंद कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र रामसुख के मकान में सेंध लगा 1 लाख 30 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। लाल मैदान के प्लॉट नंबर 12 में स्थित उसके मकान में भी सेंध लगाई। राजीव गांधी नगर पुलिस थाने में केरू के पास उन्दोडों की ढाणी के महादेव नगर में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कांता सोनगरा ने रिपोर्ट दी कि सोमवार देर रात चोर स्कूल में सेंध लगा एसए 1,2,3 के पेपर, पोर्टफोलियो की फाइलें, घरेलू गैस सिलेंडर अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।

खबरें और भी हैं...