पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जिले में तीन हजार सर्राफा व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

जिले में तीन हजार सर्राफा व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार की ओर से दो लाख या इससे अधिक के सोने की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने के लिए आयोजित देशव्यापी हड़ताल में जोधपुर जिले के सर्राफा और ज्वैलर्स व्यवसायियों ने भागीदारी रही। शहर में बुधवार को करीब तीन हजार सर्राफा और ज्वैलर्स व्यवसायियों ने दुकानों के ताले नहीं खोले। व्यावसायिक संगठनों ने दावा किया कि अकेले जोधपुर में दस हजार छोटे-बड़े स्वर्ण कारोबारी और कारीगरों ने भी टूल डाउन रखकर एकजुटता का परिचय दिया।

अखिल भारतीय स्वर्णकार संस्थाओं के निर्देश पर आयोजित देशव्यापी बंद के आह्वान पर शहर के सर्राफा और ज्वैलर्स एसोसिएशन के पांचाें संगठनों ने संयुक्त रूप से अपना कारोबार बंद रखकर जुलूस निकाला। सुबह 11:30 बजे घोड़ों का चौक से जुलूस के रूप में निकले स्वर्ण व्यवसायी कारीगरों ने एडीएम प्रथम अरूण कुमार हसीजा को वित्त मंत्री अरूण जेटली के नाम ज्ञापन दिया। स्वर्ण व्यवसायियों का आरोप है कि केंद्र सरकार का यह कदम स्वर्ण व्यवसाय को हतोत्साहित करने की कोशिश है। व्यवसायियों ने कहा कि सोने की खरीद पर पेन कार्ड अनिवार्यता को वापस लेने की मांग की। जुलूस में पदमचंद कांकरिया, मनोहरलाल काला, शिवनारायण अग्रवाल, घनश्याम रोड़ा, प्रकाश सोनी, तुलसीराम लाडनवाल, रमेश दूधिया, महावीर भंडारी, रामेश्वर सोनी, गंगाविशन सोनी, राजेश सोनी, लक्ष्मण देवाल, सहित बड़ी संख्या में ज्वैलर्स शामिल हुए।

पैनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में ज्वेलर्स ने दुकानें बंद रखीं।

ज्वेलर्स ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया।

खबरें और भी हैं...