पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेसजनों ने पायलट को याद किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसजनों ने पायलट को याद किया

जोधपुर| राजस्थानप्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 71वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। महासचिव राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।। वहीं किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस की ओर से बनाड़ रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष हनुमान खोजा के नेतृत्व में जयंती पर अनेक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर प्रकाश बेनीवाल, रामदयाल डूडी, राजीव माचरा, अनिल चौधरी, गोविंदराम पुनिया आजि उपस्थित थे। कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में युवा कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने पायलट की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में हनुमान सिरोही, डॉ. धर्मेंद्र काला, हरेंद्र डूडी, जसपाल जाजड़ा, कमलेश चौधरी ने शिरकत की।

खबरें और भी हैं...