पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • करनाल बास्केटबॉल चैंपियन, फुटबॉल में जोधपुर जीता

करनाल बास्केटबॉल चैंपियन, फुटबॉल में जोधपुर जीता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर. जोधपुर| भारतीयकृषि अनुसंधान परिषद अंतर जोन खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को रोचक मुकाबले हुए। आईआईडब्लूबीआर करनाल ने बास्केटबॉल खिताब जीता। आईएआरआई नई दिल्ली की टीम दूसरे और सीएमडब्लूआरआई अविकानगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। मेजबान काजरी ने फुटबॉल में सीआईएफटी कोच्ची को 8-2 से हराया। अन्य मैचों में करनाल ने नई दिल्ली को हराया।

एथलेटिक्स|पुरुषोंकी 200 मीटर दौड़ में कासरगोड के अनीस प्रथम, करनाल के वी प्रसाद द्वितीय और नई दिल्ली के डा. राजेंद्र सिंह तृतीय रहे। लंबीकूद में अनीस प्रथम, उमाशंकर द्वितीय, अजमेर के दिवाकर तृतीय रहे। महिला वर्ग की लंबी कूद भोपाल की एस यादव ने जीती, कटक की सविता साहू दूसरे और भोपाल की प्रेमलता तीसरे स्थान पर रहीं। तश्तरी फैंक में बेंगलोर की वेंकट लक्ष्मी प्रथम, हैदराबाद की केके रूकमणि द्वितीय और करनाल की रेखा तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग की तश्तरी फैंक स्पर्धा में संदीप देशवाल प्रथम, विजेंद्र सिंह द्वितीय और सैमसन तृतीय रहे।

वालीबॉल|कासरगोडने शिमला को और भोपाल ने बैरकपुर को हराया। शूटिंग बॉल में इज्जतनगर ने राजामुंद्री टीम को हराया।

कबड्डी|करनालने मुंबई को, कटक ने मुंबई को और नई दिल्ली ने करनाल को हराया।

काजरी में चल रहे अंतर जोन खेलों में बास्केटबॉल मैच का दृश्य।

खबरें और भी हैं...