पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • एमडीएमएच में भी अनाथ बच्चों के लिए पालनागृह का निर्माण शुरू

एमडीएमएच में भी अनाथ बच्चों के लिए पालनागृह का निर्माण शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| मथुरादासमाथुर अस्पताल में अनाथ बच्चों के लिए पालना गृह बनना शुरू हो गया है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील गर्ग ने बताया कि जनाना अस्पताल में पालना गृह के लिए जगह चिह्नित की थी, इसके बाद निर्माण भी शुरू हो गया है। गौरतलब है कि कई माता-पिता अनचाही संतान विशेषकर कन्या होने पर उसे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। इसी को रोकने के लिए सरकार पालना गृह स्थापित कर रही है। जो भी इन पालनागृहाें में शिशु रखेंगे उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके बाद अस्पताल कर्मी शिशु की डॉक्टर से जांच करवाकर उसे शिशु गृह पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। वहीं शहर में पहले लवकुश गृह में पालना चल रहा है। इसके बाद पावटा जिला उम्मेद अस्पताल में भी पालनाघर बनकर तैयार है। जिन्हें अभी शुरू किया जाना है।

खबरें और भी हैं...