कई निजी स्कूलों ने नहीं खिलाई एलबेंडाजोल की गोली तो कई जगह पहुंची ही नहीं
पहली बार स्कूलों मदरसों में बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया और बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। जिले के कई स्कूलों में यह गोली पहुंची ही नहीं। ऐसे में वहां पर बच्चों को गोलियां नहीं खिलाई जा सकी। शहर के कई निजी स्कूल संचालकों ने बच्चों को यह गोली नहीं दी। इन स्कूल संचालकों का कहना है कि पेरेंट्स की अनुमति के बिना वे दवा नहीं दे सकते हैं। इसके लिए बच्चों के पेरेंट्स से कन्सर्ट मांगा है। इस अभियान में चिकित्सा विभाग के साथ शिक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग को भी सहयोग करना था। ऐसे में जिले के सरकारी निजी मिलाकर करीब एक हजार स्कूलों में दवा पहुंचाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की रही, लेकिन करीब 850 स्कूलों में ही दवा पहुंची। कई स्कूलों ने दवा लेने से भी मना कर दिया। आरसीएचओ डॉ. गोयल का कहना है कि दवा पहुंचाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की थी, उनसे बात करेंगे। डॉ. गोयल ने बताया कि कृमि नियंत्रण की दवा को बीमारी के समय नहीं लेनी है। ऐसे बच्चों को स्वस्थ होने पर ही गोली दी जाएगी।
जिला प्रमुख ने गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्त नियंत्रण दिवस का शुभारंभ किया।