पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • देश में 4 शाही रेलों के 24 फेरे रद्‌द, हमारी पैलेस ऑन व्हील्स टूरिस्टों से पैक

देश में 4 शाही रेलों के 24 फेरे रद्‌द, हमारी पैलेस ऑन व्हील्स टूरिस्टों से पैक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसपर्यटन सीजन में जब हर ओर से पर्यटकों की कमी की खबरें रही हैं, प्रदेश में चलने वाली शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स (पीओडब्ल्यू) राजस्थान पर्यटन का आकर्षण बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली से शाही रेल पावणों से पैक होकर रवाना हुई, जो गुरुवार को जयपुर पहुंचेगी। गौरतलब कि आजकल दूसरे प्रदेशों की चार शाही रेलों को टूरिस्ट नहीं मिल रहे। इनमें डेक्कन ओडिसी (महाराष्ट्र), गोल्डन चेरियट (उड़ीसा) और महाराजा एक्सप्रेस (महाराष्ट्र और आईआरसीटीसी) शामिल है। इन 4 लग्जरी गाड़ियों के 24 फेरे रद्द हो चुके हैं। उनमें पर्यटकों की ऑक्यूपेंसी भी 20 के आसपास है, जबकि पैलेस ऑन व्हील्स में करीब 50 प्रतिशत तक। वैसे राज्य की सुपर शाही रेल रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स भी पर्यटकों की कमी झेल रही है।

िवकसित देशों की पहली पसंद

बुधवारको दिल्ली से रवाना हुई ट्रेन में 105 टूरिस्ट हैं। इनमें 48 अमेरिकी, 27 ब्रिटिशर सहित ऑस्ट्रेलियन और 4 इंडियन टूरिस्ट भी हैं। इससे पहले भी रेल में यात्रियों के आंकड़े बताते हैं कि यह विकसित देशों के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, जिसका फायदा जयपुर सहित प्रदेश की टूरिज्म इंडस्ट्री को भी होता है। खास बात यह भी है अगले सीजन की भी करीब 20 प्रतिशत एडवांस बुकिंग चुकी है।

जयपुर सहित उदयपुर, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़, जैसलमेर, जोधपुर आदि शहरों से गुजरने वाली पैलेस ऑन व्हील्स की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 33 साल से लगातार पटरी पर चल रही है। जबकि इस दौरान कई बार ऐसे मौके आए, जब कई कारणों के चलते पर्यटन इंडस्ट्री घाटे में रही। इसके बावजूद पैलेस ऑन व्हील्स के प्रति खासकर विदेशी पावणों का रुझान जारी रहा।

खबरें और भी हैं...