दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो कैंपर पलटी, 13 घायल
बैंक से दो लाख चुराए
पदमपुर(श्रीगंगानगर)।बैंकसे रुपए निकाल कर रहे एक किसान के थैले से दो लाख रुपए चोरी हो गए। घटना बुधवार दोपहर की है। गांव 7 एनएन का किसान हरमेल सिंह पुत्र अखर सिंह को वारदात का उस समय पता चला जब वह रुपए जमा करवाने दूसरे बैंक पहुंचा और वहां थैला संभाला। थैला ब्लेड से कटा हुआ था और उसमें दो लाख गायब थे। पुलिस इस मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही है, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हरमेल सिंह की रपट मामला दर्ज किया है। हरम
दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो कैंपर पलटी, 13 घायल
आहोर | नोसरागांव स्थित मोड़ के पास जैन दादावाड़ी के समीप बुधवार दोपहर बाद एक बोलेरो कैंपर पलट जाने से एक ही परिवार एवं रिश्तेदारों सहित करीब 13 लोग घायल हो गए। माघ की बड़ी दूज के दिन मेघवाल समाज के ये लोग परिवार सहित किशनाराम महाराज धाम अमरतिया मेले में गए थे। दोपहर बाद बाला एवं भाद्राजून में रहने वाले परिवार सहित बोलेरो कैंपर में बैठ भाद्राजून रहे थे। इस बीच नोसरा के मोड़ के समीप जैन दादावाड़ी के पास सामने से रहे ट्रक से बचने के चक्कर में जैसे ही कैंपर को नीचे उतारा तो वह तीन-चार पलटी खाकर रोड पर बनी चौकड़ियों में जा गिरी।
जिससे कैंपर में सवार करीब 13 लोगो में से 11 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एक निजी वाहन तूफान जीप से आहोर सीएचसी लाया गया
सीएचसी में दुर्घटना होने की पूर्व सूचना मिलने पर सीएचसी डॉ.घनश्याम त्रिपाठी, डॉ. पूरणमल मुणोत, कंपाउंडर भंवराराम मेघवाल, हस्तीमल परमार तथा सज्जन खान सहित सीएचसी स्टॉफ घायलों के इलाज को लेकर तैयारी करने लगे। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत जोधपुर रैफर किया गया। घायलों मे 6 बच्चे एवं 7 व्यस्क थे,जिनमें विक्रम कुमार पुत्र देवाराम मेघवाल निवासी बाला उम्र 32 वर्ष का एक हाथ पुरी तरह से कुचलने के साथ ही सिर में भी चोट आई। वहीं खुशाल पुत्र जोराराम मेघवाल निवासी बाला उम्र 5 वर्ष के सिर में गंभीर चोट लगने के साथ उसका सिर फट गया था। शेष| पेज 15
सीमापुत्री अचलाराम निवासी भाद्राजून उम्र 12 वर्ष का सिर तथा मुंह कुचल गया था। ढलकी पुत्री रूपाराम मेघवाल निवासी बाला उम्र 10 वर्ष का भी सिर फटने के साथ मुंह कुचल गया था। संतू पुत्री अचलाराम मेघवाल निवासी भाद्राजून उम्र 25 वर्ष का हाथ कुचलने के साथ उसके सिर में छेद हो गया। राकेश पुत्र अचलाराम मेघवाल निवासी भाद्राजून उम्र 8 वर्ष के सिर एवं मुंह पर गंभीर चोट आई। सपना पुत्री रमेश कुमार निवासी जोगनी खेडा के हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आना बताया। जबकि रमेश पुत्र हजाराम मेघवाल निवासी जोगणी खेडा, जोराराम पुत्र धुकाराम मेघवाल निवासी बाला , ड्राइवर सुशील कुमार लकमाराम मेघवाल निवासी बाला, विरकाराम पुत्र देवाजी बाला, अचलाराम पुत्र अमराराम बाला के हलकी चोटें आई।
^हमकरीब 13 लोग एवं बच्चे अमरतिया धाम के दर्शन करके वापस घर रहे थे तभी जैन दादावाड़ी के पास सामने से रही ट्रक एवं एक अन्य गाड़ी से बचने के चक्कर मे डाईवर ने ज्यों ही गाड़ी मोड़ी तो गाड़ी पलटती हुई दूर चौकडिय़ों मे जा गिरी। -अचलारामपुत्र अमराजी मेघवाल भाद्राजून उम्र 42 गाड़ी में सवार
स्वयंसेवीसंस्थाओं ने दिया सहयोग
बुधवार को हुए हादसे मे एकबार फिर महावीर इंटर नेशनल के अध्यक्ष मुकेश राठी, व्यापार संघ के अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत के साथ प्रमोद नामदेव, हिमताराम प्रजापत, रूकबेश सुथार, गजेंद्रसिंह मांगलिया, चंद्रदीपसिंह, भंवर छीपा, फरसाराम प्रजापत, छगन चौधरी के अलावा आहोर तहसीलदार मनमोहन व्यास, नायब तहसीलदार गुलाबसिंह, ओके गोमाराम मीणा ने भी घायलों के उपचार मे सहयोग किया
महावीर इंटर नेशनल ने दिया आर्थिक सहयोग
महावीर इंटर नेशनल के अध्यक्ष मुकेश राठी ने बताया की सभी घायलों के प्राथमिक उपचार की दवाईयों तथा जोधपुर रेफर करने के दौरान की गई निजी एंबुलेंस का किराया संस्था ने देकर घायलों को जोधपुर भेजा।