पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • साेजत के 9 कारोबारियों के यहां छापों में 15 लाख की मेहंदी सीज

साेजत के 9 कारोबारियों के यहां छापों में 15 लाख की मेहंदी सीज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजतकी विख्यात मेहंदी के 9 कारोबारियों के यहां सेंट्रल एक्साइज की एंटीइवेजन टीम ने छापे मार कर करीब 15 लाख रुपए की मेहंदी सीज की है। एक्साइज ड्यूटी चोरी करने में महारथ कारोबारियों ने 1.50 करोड़ के टर्न ओवर की लिमिट क्रास हो जाए, इसलिए पैकिंग आउट सोर्स करते हुए करानी शुरू कर दी। छापों की कार्रवाई मेें 2 कारोबारी ऐसे पकड़े गए जो दूसरों के ब्रांड की मेहंदी पैक कर रहे थे। उनका माल तो जब्त हुआ ही, टैक्स लाइबिलिटी भी उन पर पड़ी है। सेंट्रल एक्साइज की कार्रवाई मंगलवार सुबह से शुरू हुई जो बुधवार सुबह पूरी हुई। उसमें सभी 9 कारोबारियों के यहां से मेहंदी के सेंपल भी लिए हैं, यदि किसी भी सेंपल में मेहंदी के अलावा कोई भी केमिकल अथवा पदार्थ मिला तो उसे भी एक्साइज ड्यूटी, पेनल्टी इंट्रेस्ट देना होगा।

ऐसेउड़ा कारोबारियों का रंग

1.मेहंदी के कारोबारियों को सालाना 1.50 करोड़ के टर्न ओवर तक एक्साइज ड्यूटी में छूट है। उसके बाद 12 प्रतिशत टैक्स लगता है। छापों के दौरान दो फर्माें पर दूसरों के ब्रांड की मेहंदी पैक होती मिली। ब्रांड वाले कारोबारी ने टर्न ओवर की लिमिट बनाए रखने के लिए पैकिंग दूसरों से कराई। एक्साइज लॉ के मुताबिक जो पैकिंग कर रहा है, ड्यूटी उसे ही देनी होगी। उस पर 100 फीसदी पेनल्टी है और ब्याज भी देना होता है।

2. प्योर मेहंदी पर एक्साइज ड्यूटी की छूट है, मगर यदि उसमें कोई दूसरा पदार्थ मिला है तो टैक्स देना होता है। मेहंदी का रंग पक्का करने के लिए कई कारोबारी उसमें केमिकल मिलाते हैं। एक्साइज टीम ने मिलावट की जांच के लिए सभी जगह से सेंपल लिए हैं। लेबोरेट्री जांच में मिलावट सामने आई तो उन फर्मों को भी टैक्स, पेनल्टी ब्याज देना होगा। एक फर्म के यहां तो बोर के पत्ते पीस कर मिलाए जा रहे थे।

ड्यूटीएमआरपी के 65 प्रतिशत पर:

एक्साइजड्यूटी की गणना एमआरपी के 65 प्रतिशत राशि से होती है। यदि 100 रुपए एमआरपी है तो उसमें 35 रुपए तक छूट है। बचे हुए 65 रुपए पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता है।

खबरें और भी हैं...