जोधपुर- जेएनवीयू के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आज होंगे जारी
जोधपुर- जेएनवीयू के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आज होंगे जारी
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर एवं संभाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर, एवं जैसलमेर जिलों के संबद्ध सभी महाविद्यालयों के जेएनवीयू पाठ्यक्रम बीए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ष के सभी भूतपूर्व एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र गुरुवार शाम तक ऑनलाइन www.jnvuonline.co पर जारी होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जैताराम विश्नोई ने बताया कि इस वर्ष कुल 58282 स्वयंपाठी एवं भूतपूर्व परीक्षार्थी कुछ चुनिंदा विषयों में परीक्षा देंगे। प्रो. विश्नोई ने बताया कि जोधपुर जिले मे 16884 छात्र एवं 10347 छात्राएं, पाली जिले में 4291 छात्र 5367 छात्राएं, जालोर जिले में 3004 छात्र 2628 छात्राएं, बाड़मेर जिले में 7309 छात्र 5179 छात्राएं तथा जैसलमेर जिले में 2438 छात्र 835 छात्राएं परीक्षा देंगी। प्रो. विश्नोई ने बताया स्वयंपाठी/भूतपूर्व बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी, बीए द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी तथा बीए तृतीय वर्ष की 20 फरवरी से परीक्षाएं पूरे संभाग मे शुरू होंगी।