देणोक- बिजलीघर में 3 दिन से कर्मचारी नहीं, चारदीवारी बिना हो रहे हादसे
रणीसर ग्राम के बिजलीघर में पिछले तीन दिन से कोई भी कर्मचारी नहीं होने से लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। वहीं बिजलीघर की चारदीवारी नहीं होने के कारण आए दिन मूक प्राणी काल का ग्रास बन रहे हैं। विभागीय लापरवाही के कारण पूर्व में एक संविदाकर्मी की मौत भी हो चुकी है। बिजलीघर में कर्मचारी आवास भी नहीं बना है। बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने बिजलीघर के सामने विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर आंदोलन किया जाएगा। इधर डिस्कॉम जोधपुर के एसई बीएल दैय्या ने मामले को देखने और जल्द ही कर्मचारी भेजने की बात कही।