पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटवारी भर्ती: बड़ी जेब वाले स्वेटर नहीं पहन सकेंगे अभ्यर्थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. पटवारी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में सामान्य कपड़ों में ही प्रवेश दिया जाएगा। अब नियम ऐसे बनाए गए हैं कि मफलर, स्कार्फ, टोपी, जॉकेट, बड़े बटन वाले कोट, बड़ी जेब वाले स्वेटर पहनने की इजाजत नहीं होगी। महिला परीक्षार्थी साधारण हेयर पिन लगा सकेंगी। चौड़ी व बड़ी हेयर पिन, घड़ी पर आपत्ति की जा सकती है।
ऐसे कई निर्देश बुधवार को एडीएम (सिटी) आनंदीलाल वैष्णव ने यहां 13 फरवरी को होने वाली पटवारी प्रारंभिक परीक्षा के लिए नियुक्त एसडीएम, अतिरिक्त समन्वयक, सतर्कता दल के सदस्यों तथा पर्यवेक्षकों को दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट की सुविधाओं को तथा वाई-फाई को कुछ समय बंद रखने के निर्देश दिए। परीक्षा संपन्न कराने में पूरी सावधानी, हर दृष्टि से सतर्कता बरतते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा।
खबरें और भी हैं...