पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुरडा सरपंच कैलाश गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. हुरड़ा सरपंच कैलाशचंद्र जाट को फर्जी मार्कशीट के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप में बुधवार को गुलाबपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरपंच को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गुलाबपुरा थाना प्रभारी रवींद्रप्रताप सिंह ने बताया कि सरपंच कैलाशचंद्र जाट को फर्जी मार्कशीट के आधार पर पंचायत चुनाव लड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया। हुरड़ा व हाल बांसवाड़ा निवासी पंकज पुत्र लक्ष्मीनारायण ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलाबपुरा में परिवाद पेश किया था।
जिस पर पुलिस ने 9 जुलाई 2015 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट में फर्जी मार्कशीट देने पार तिलक विद्यापीठ उच्च प्राथमिक स्कूल 36 रामगली 8 आदर्शनगर जयपुर की प्रधानाचार्य इंदिरा चावला भी आरोपी है।
खबरें और भी हैं...