पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोरुंदा आंचलिक. कस्बे से हरियाढ़ाणा जाने वाले मेगा हाइवे पर सोमवार देर रात को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
सहायक उपनिरीक्षक जालाराम भाकर के अनुसार बुद्धाराम देवासी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका चचेरा भाई रमेश देवासी (28) पुत्र हड़मानराम सोमवार रात को हरियाढ़ाणा से बोरुंदा आ रहा था कि मेगा हाइवे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक गोरधनसिंह ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इसमें रमेश करीब 15 फीट ऊपर उछलकर पास ही से गुजर रहे अन्य ट्रैक्टर की ट्रोली में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस के मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार मीणा मय टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल तो मिल गई, लेकिन रमेश का कहीं अता-पता नहीं चला। काफी देर तक छानबीन के बाद रमेश का शव दूसरे ट्रैक्टर में मिलने पर उसे रात में राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जांच अधिकारी मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।
खबरें और भी हैं...