पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जेएनवीयू के नांदड़ा कलां में ई मित्र शुरू, सांसद के गांव में बनेगी 50 लाख की बिल्डिंग

जेएनवीयू के नांदड़ा कलां में ई-मित्र शुरू, सांसद के गांव में बनेगी 50 लाख की बिल्डिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. नांदड़ा कलां गांव में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांव में ई-मित्र सेवा शुरू हो गई है। दैनिक भास्कर के 11 फरवरी के अंक में "गांव गोद लिया और हाल पर छोड़ दिया' शीर्षक से खबर प्रकाशित की।
सरपंच हनुमानराम डूडी ने बताया कि ई-मित्र शुरू हो गया है। अब गांव में ही लोगों के पेंशन, भामाशाह नामांकन, पानी-बिजली के बिल व जाति-प्रमाण पत्र सहित ई-मित्र से जुडे़ सभी कार्य हो सकेंगे। डूडी ने कहा कि विवि ने उस समय कई घोषणाएं की लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
गांव को गोद लेने का फिर क्या मतलब हुआ? गौरतलब है कि 5 दिसंबर को राज्यपाल कल्याण सिंह ने नांदड़ा कलां गांव जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय को गोद दिलाया था। इस मौके भव्य कार्यक्रम हुआ जिसमें कई घोषणाएं की लेकिन इस दो महीने बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ था। गांववासियों ने बताया था कि कार्यक्रम के बाद विवि के अधिकारियों ने गांव में वापस आकर देखा ही नहीं। अब ई-मित्र शुरू हो जाने से ग्रामीणों की जरूरत के कई काम गांव में ही हो सकेंगे।

सांसद पंचारिया 18 से 20 तक करवाएंगे कैंप, शिक्षा विभाग को लिखा लैटर, जल्द भरेंगे शिक्षक पद

राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने अपने गोद लिए गांव कल्याणसिंह की सिड के लिए 50 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस राशि से गांव में मल्टीपरपज बिल्डिंग बनेगी जो सभी समाजों के काम आएगी। इसके अलावा इसमें वाचनालय और कंप्यूटर लैब भी बनेगी।
नए बैंक व पोस्ट ऑफिस के खाते, सुकन्या योजना का खाता, राशन कार्ड, वोटर, रोजगार कार्ड, रोडवेज, रेलवे, निशक्तजन, बीपीएल आदि बनवाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के 30 विभागों का कैंप गांव में 18 से 20 फरवरी तक आयोजित करेंगे।
इसके लिए हर वार्ड में स्वप्रेरणा से काम करने वाले दो-दो लोगों को लगाया है, जो वार्डों में कमियों को पूरा करने और इसके लिए योजनाएं बनाएंगे। वहीं शिक्षकों के रिक्त पद को भरने के लिए उपनिदेशक माध्यमिक को भी लेटर लिखा है। 19 फरवरी को गांव का दौरा भी तय किया है ताकि ग्रामीणों की समस्याओं को जानकर उसको सुलझा सके।
खबरें और भी हैं...