जोधपुर. शिवसेना के जिला प्रमुख नेमाराम पटेल ने हाल ही में अपने दोस्त की बारात में पिस्टल से खूब हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि इसमें किसी को चोट नहीं लगी। क्या बोले फायर करने वाला नेमाराम...
- पूछने पर नेमाराम ने बताया कि दोस्त की शादी थी तो एयरगन से हवाई फायरिंग की थी।
- आर्म्स लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने पास कोई आर्म्स लाइसेंस नहीं होना बताया और फोन काट दिया।
- उन्होंने पिस्टल को लोड कर दो से तीन बार हवाई फायरिंग की।
- डीसीपी (पश्चिम) समीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर नेमाराम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- नेमाराम करीब दो माह पहले शिवसेना के जिला प्रमुख बने थे।
पटेल पर हमले के मामले हैं दर्ज
30 जनवरी को रामदेव गौड़ ने नेमाराम व उसके साथियों के खिलाफ गंगेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मारपीट व जानलेवा हमला करने का मामला शास्त्रीनगर थाने में दर्ज करवाया था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए शादी की फोटोज...