पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में रोडवेज बस गांव में घुसाई संकरी गलियों में दौड़ाता रहा चालक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. गुंदोज के समीप तोगावास गांव में रविवार सुबह शराब के नशे में धूत रोडवेज के बस चालक ने गांव की संकरी गलियों में बस डाल दी। वह तेज गति से बस को गांव में भगाता रहा। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद बस एक के बाद एक मकानों से टकराकर रुक गई।
गनीमत रही कि इस दौरान मकान में तथा बस में कोई यात्री नहीं होने के कारण हादसा नहीं हो पाया। घटना की जानकारी के बाद गुड़ा एंदला थाने से पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
उसका मेडिकल कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार फालना डिपो की रोडवेज बस में तकनीकी शराबी होने के कारण रविवार सुबह करीब दस बजे फालना डिपो का चालक गजेन्द्रसिंह (45) पुत्र खीमसिंह राजपूत बस को दुरुस्त करवाने के लिए जोधपुर के लिए रवाना हुआ था। उसने रास्ते में ही शराब की दुकान से बोतल खरीद ली तथा बस को चलाते हुए ही सेवन करता हुआ जा रहा था।
उसे अत्यधिक नशा होने पर फोरलेन से उसने बस को तोगावास गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर उतार दी। तेज गति से बस को दौड़ाते हुए चालक संकरी गलियों में ले गया। ग्रामीणों ने चालक को रुकवाने का प्रयास भी किया, मगर वह गाली-गलौच पर उतर गया। इसके बाद बस एक मकान से टकरा गई।
खबरें और भी हैं...