- Hindi News
- सातवें वेतन आयोग के अध्यक्ष ने किया कोणार्क कोर का दौरा
सातवें वेतन आयोग के अध्यक्ष ने किया कोणार्क कोर का दौरा
जोधपुर| सातवेंवेतन आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एके माथुर ने आयोग के सदस्यों के साथ रविवार को जोधपुर स्थित थल सेना की कोणार्क कोर का दौरा किया। वे विभिन्न यूनिट्स के जवानों से मिले और विकट हालात में अग्रिम मोर्चे पर तैनाती में आने वाली कठिनाइयों को जाना। मेजर जनरल एसएस जाखड़ ने उन्हें जवानों अफसरों की परेशानियों से अवगत कराया। कोणार्क कोर मुख्यालय पहुंचने पर बैटल एक्स डिविजन जीओसी ने उन्हें बताया कि कोर के अधीन जवान पश्चिमी राजस्थान तथा गुजरात में कठिन कार्य करते हैं और ऑपरेशन में परेशानी आती है। दोनों की सीमाओं की रक्षा करने के लिए आर्मी को जिन विषम परिस्थितियों में अपना कार्य करना पड़ता है, उसे आयोग सदस्यों ने जाना।
आयोग सदस्यों ने आर्मी के ट्रेनिंग एरिया का दौरा कर ट्रेनिंग हथियार देखे।