पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त जमा कराने की अंतिम तिथि आज

एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त जमा कराने की अंतिम तिथि आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकरविभाग में एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त 15 दिसंबर तक जमा होगी। अंतिम तिथि को होने वाली भीड़ से बचने के लिए करदाता ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। आयकर अधिकारी जनसंपर्क शैलेंद्र भंडारी के अनुसार इसके पहले आयकर आयुक्त प्रथम केआर मीणा और द्वितीय ओपी मीणा ने 9 से 12 दिसंबर तक करदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर एडवांस टैक्स जमा कराने के लिए प्रेरित किया है। दोनों आयुक्त ने करदाताओं को समय पर टैक्स जमा कराने का नफा-नुकसान भी समझाया है। आयकर अधिकारी के अनुसार एडवांस टैक्स जमा करवाने में अगर किसी प्रकार की कोई कठिनाई हो तो कार्यालय समय में अधिकारियों के साथ ही आयकर सेवा केंद्र में टीआरपी भी मौजूद हैं। इनसे संपर्क कर आसानी से एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त जमा करवाई जा सकती है।