पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजीयन शिविर आयोजित

पंजीयन शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजीयन शिविर आयोजित

जोधपुर | संभागस्तरीय सैन अलंकरण प्रतिभा सम्मान समारोह सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज झोपड़ी वाले बालाजी मंदिर के मुख्य उपासक शंकर महाराज के सान्निध्य में जोधपुर में होगा। इसमें 1101 प्रतिभाओं काे सम्मानित किया जाएगा। आयोजक मदन सोलीवाल ने बताया कि रविवार को राईकाबाग स्थित युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में पंजीयन शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 250 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन करवाया। इस दौरान समारोह की तैयारियों को लेकर सैन समाज की बैठक हुई। समाजसेवी जगदीश भाटी (बीजापुर( की अध्यक्षता दीपाराम सैन (रोहट) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में रतनलाल सोलंकी (जालोर), नेमीचंद परिहार (महाबार), एडवोकेट मनोज खीची (बालोतरा), एडवोकेट रवि पंवार, ओमप्रकाश भाटी (बाड़मेर), बाबूलाल परिहार (पनावड़ा), नयन चौहान, ओमप्रकाश चौहान (पड़ासला), एडवोकेट कालूराम भाटी, प्यारेलाल बणभैरू, अर्जुन टाक, सत्यनारायण सांखला, कैलाश रेणीवाल, नरेंद्र पंवार, अर्जुन टाक आदि को समारोह संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।