पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को तकनीकों की जानकारी दी और सुनी समस्याएं

किसानों को तकनीकों की जानकारी दी और सुनी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालेसर. भारतीय किसान संघ के जोधपुर जिले में निकाली जा रही किसान रथ आज बालेसर पंचायत समिति के विभिन्न ग्राम पंचायतों में घूमकर किसानों को उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दी। शनिवार से शुरू हुए भारतीय किसान संघ की रथ यात्रा रविवार को भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बालेसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नाथड़ाऊ, देवाणिया, बारनाऊ, गिलाकाैर, लोड़ता अचलावता सहित कई ग्राम पंचायतों में गया एवं किसानों को उन्नत तरीकों को खेती करने के तौर-तरीकों और जैविक खेती करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान संघ किसानों के लिए नशामुक्ति शिविर आयोजित करेगा।
उन्होंने गांव-गांव किसानों की समस्याओं को सुना एवं निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके भारतीय किसान संघ के तहसील बालेसर के अध्यक्ष भोपालसिंह भाटी चामू, हुकमसिंह देवाणिया, मगसिंह, चुतरसिंह, नरसिंगाराम, मदनसिंह राजपुरोहित, गणपत सिंह, खेमेंद्रसिंह, खिमसिंह, मोतीसिंह, नारायणसिंह, गोरधनसिंह, उम्मेदसिंह माधाराम सैन सहित सैकड़ों किसानों ने सभाओं में भाग लिया।