चौधरी जिला प्रवक्ता विश्नोई सचिव मनोनीत
बिलाड़ा | राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष त्रिलोक नायल ने आईदान चौधरी को संघ का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है। चौधरी इस पद पर लगातार तीसरी बार मनोनीत किए गए है। शिक्षक संघ उपशाखा बिलाड़ा के अध्यक्ष रूपाराम खोजा ने बताया कि रविवार को जोधपुर में हुई बैठक में चौधरी को जिला प्रवक्ता उपशाखा के पूर्व अध्यक्ष सहीराम विश्नोई को सचिव माध्यमिक शिक्षा कंचन चारण को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर चिमनसिंह बर्फा, हापुराम चौधरी, श्यामलाल बालुदिया सहित कई शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।