मानव सेवा ईश्वर की सेवा हैं: पंचारिया
नेत्रचिकित्सा एवं सेवा समिति बाप, सेंटर फॉर साइट जोधपुर, कुहाड़ ट्रस्ट जयपुर तथा दादोसा परिवार जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कस्बे में कोठारी धर्मशाला में आंखों का निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद नारायण पंचारिया ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं। सेवा कार्यों में सभी को भाग लेना चाहिए। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि नेत्र मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं। नेत्रों के बिना हम इस दुनिया की सुंदरता को नहीं देख पाते। इसलिए नेत्रों की देखभाल करना आवश्यकता हैं। दिनभर चले शिविर में कुल 575 मरीजों का पंजीयन कर जांच की की गई। इसमें 80 मरीज ऑपरेशन योग्य पाए गए। 205 मरीजों को चश्मों का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार सभी मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन सेंटर फॉर साइट जोधपुर में होगा। मरीजों को यहां से ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई हैं। डा. रतन पुरोहित, डॉ. बीएस चौहान तथा अनोप चंद बिस्सा, उमेश पुरोहित, जगदीश, आईआईटीप्रप निदेशक कन्हैयालाल माली आदि ने सेवाएं दी। कार्यक्रम में जगदीश गुर्जर, अनिल गोपा, राजेंद्र भट्ठड़, ओमप्रकाश राठी, धूड़चंद कोठारी, दिलीप शर्मा, चम्पालाल राइका, गजेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, श्रीगोपाल चांडक सहित कई लोग उपस्थित थे।
बाप. नेत्रशिविर समापन में उपस्थित मरीज उनके परिजन (इनसेट) संबोधित करते सांसद पंचारिया।