पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सातों संभाग में संस्कृत शिक्षा प्रशिक्षण प्रभारी के नाम तय

सातों संभाग में संस्कृत शिक्षा प्रशिक्षण प्रभारी के नाम तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके सातों संभाग में संस्कृत शिक्षा के लिए प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के गठन के बाद इसके प्रभारी का नाम तय हो गया है। इसका फायदा यह होगा कि संस्कृत शिक्षा में शिक्षकों को प्रशिक्षण पाने के लिए जयपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जहां पूरे प्रदेश में एकमात्र प्रशिक्षण प्रकोष्ठ संस्कृत शिक्षा निदेशालय में है। अब शिक्षकों को अपने संभाग के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में ट्रेनिंग मिल जाया करेगा। इसके पहले संस्कृत शिक्षा में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ संभाग स्तर पर कहीं भी नहीं था। नए प्रकोष्ठों में इसकी पूरी व्यवस्था होगी कि प्रशिक्षण किस तरीके से दिया जाए। प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि प्रशिक्षण कितने चरण में होगा। साथ ही किस स्तर पर और कौन-कौन से अध्यापकों को ट्रेनिंग देने का निर्णय भी प्रभारी करेगा।

जयपुर संभाग में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा और सह प्रभारी दुर्गा प्रसाद शर्मा होंगे। जोधपुर संभाग में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. तग सिंह राजपुरोहित और सह प्रभारी भुवनेश व्यास होंगे। बीकानेर संभाग में प्रभारी डॉ. भवानी शंकर शर्मा और सह प्रभारी ताराचंद रेपसवाल, उदयपुर संभाग में प्रभारी ऋषभ कुमार जैन और सह प्रभारी दीपक पांड्या, भरतपुर संभाग में प्रभारी राघवेंद्र शर्मा और सह प्रभारी महेंद्र कुमार शर्मा, कोटा संभाग में प्रभारी कैलाशचंद्र शर्मा और सह प्रभारी रेवती रमण दाधीच, अजमेर संभाग में प्रभारी डॉ. कृष्ण गोपाल जांगिड़ और सह प्रभारी डॉ. महेश कुमार होंगे। संस्कृत शिक्षा निदेशालय के शैक्षणिक अनुभाग अधिकारी और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी रामानुज पांडेय ने बताया कि अब शिक्षकों को अपने संभाग में ही ट्रेनिंग आसानी से मिल जाएगी। प्रभारी पर ही प्रशिक्षणरत शिक्षकों के आवास भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी होगी।

5 दिवसीय प्रशिक्षण जयपुर में शुरू

सोमवारको निदेशालय संस्कृत शिक्षा, जयपुर के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। शिविर के उद‌‌््घाटन समारोह की अध्यक्षता जगदगुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के देवर्षि कलानाथ शास्त्री ने की।