- Hindi News
- त्रिपोलिया में रोज बहते गंदे पानी से गुजरने को मजबूर शहरवासी
त्रिपोलिया में रोज बहते गंदे पानी से गुजरने को मजबूर शहरवासी
जोधपुर। नजारा शहर के त्रिपोलिया बाजार का है। यहां से गुजरने वाले लोगों को हर सुबह ऐसे ही गंदे पानी में से होकर जाना पड़ता है। नासूर बन चुकी इस समस्या से यहां के व्यापारी क्षेत्रवासी दस वर्षों से जूझ रहे हैं। जिम्मेदार बदलते गए, लेकिन समस्या का समाधान कोई नहीं करवाया पाया। अब आस नगर निगम के नए महापौर घनश्याम ओझा से हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार त्रिपोलिया से सोजती गेट तक की पुरानी सीवरेज लाइन के कारण यह समस्या बनी हुई है। निगम ने अगस्त माह में 18 इंच की सीवर लाइन बिछाने का टेंडर किया। इसके बाद 68 लाख का कार्यादेश भी जारी किया गया, लेकिन काम शुरू होने से पहले ही निकाय चुनाव की आचार संहिता लग गई। ऐसे में यह काम अब तक अटका है। हाल में क्षेत्र के पांच सौ व्यापारियों ने नए महापौर को पत्र लिख समस्या के समाधान की मांग की थी।