भाजपा सत्ता के घमंड में चूर : सचिन
भाजपा सत्ता के घमंड में चूर : सचिन
जयपुर|कांग्रेसकी ओर से 13 दिसंबर को किए जाने वाले प्रदर्शन की तैयारी बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सत्ता के घमंड में चूर है। वह उपलब्धियां गिनाए, कोई दिक्कत नहीं, लेकिन कांग्रेस को उनके साल के जश्न पर आपत्ति है। राज्य में कानून व्यवस्था संबंधी जो भी हालात हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा सरकार को जश्न मनाने की पड़ी है। इसका विरोध किया जाएगा। विरोध के तहत सरकार की उपलब्धियों पर उनकी हकीकत को उजागर किया जाएगा। उनका एक साल का कार्यकाल कोई गौरवशाली तो है नहीं। यदि जश्न पर खर्च किए जाने वाला पैसा गरीबों पर खर्च करते तो कुछ होता। कांग्रेस ने सरकार की खामियां वाला चिट्ठा सचिन पायलट शुक्रवार को जारी करेंगे। अगले दिन सभी जिलों में एक साथ दोपहर 12 बजे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होगा। जयपुर में यह प्रदर्शन बड़ी चौपड़ पर होगा। जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जोधपुर जिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इन्हीं प्रदर्शनों को लेकर आज पायलट ने कार्यकर्ताओं को बैठक में कई िदशा-िनर्देश दिए।
सपनेदेखना कांग्रेस की आदत : सीकर| सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि सपने देखना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उसको इस आदत को छोड़कर विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भाजपा सरकार के एक साल में कराए गए विकास कार्यों का सही आंकलन करना चाहिए। चतुर्वेदी ने कहा, अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के लोगों ने लोकसभा चुनावों में भी गलत बयानबाजी कर जनता को बरगलाने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर उनकी बोलती बंद कर दी थी।