- Hindi News
- माय एफएम पर \"रजनी दुल्हनिया ले जाएंगे\' प्रोग्राम आज
माय एफएम पर \"रजनी दुल्हनिया ले जाएंगे\' प्रोग्राम आज
जोधपुर | साउथके सुपर स्टार और फिल्म निर्माता रजनीकांत का शुक्रवार को 64वां जन्मदिन है। आज ही के दिन शाहरुख खान और काजोल स्टारर सुपर हिट फिल्म \\\"दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे\\\' भी अपने हजार हफ्ते पूरे कर रही है। इन दोनों अवसरों को सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर का नंबर वन रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम स्पेशल प्रोग्राम \\\"रजनी दुल्हनिया ले जाएंगे\\\' प्रसारित करने जा रहा है। शुक्रवार शाम 5 से 7 बजे तक प्रसारित यह स्पेशल प्रोग्राम पूरी तरह \\\"दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे\\\' बेस्ड होगा। इसके हीरो सुपर स्टार रजनीकांत होंगे। यह प्रोग्राम कैसा होगा और रजनी कैसे डायलॉग बोलेंगे इसे लेकर श्रोताओं में उत्सुकता बनी हुई हैं।