- Hindi News
- बढ़ते अपराधों पर आक्रोश सीएम का पुतला जलाया
बढ़ते अपराधों पर आक्रोश सीएम का पुतला जलाया
जोधपुर | प्रदेशमें बढ़ रहे अपराध को लेकर किसान छात्रसंघ ने गुरुवार को न्यू कैंपस से जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय तक रैली निकाली। फिर कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य मंत्री युनूस खान का पुतला जलाया। किसान छात्रसंघ के अध्यक्ष राजूराम खोजा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां खोजा ने कहा कि हाल ही में पाली डीडवाना में हत्या, गवाह का अपहरण, बीकानेर में तीन जनों की हत्या सरकार की विफलता के उदाहरण हैं। उन्होंने नौकरी का झांसा देकर वोट लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। इस मौके चुन्नीलाल गोदारा, महेंद्र सारण, जितेंद्र सारण, प्रहलाद कड़वासरा, विजय सांगवा, रामनिवास गोदारा, अनिल हरियाण, लक्ष्मण जाट, अर्जुन चौधरी, दिनेश राहुल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार राजस्थान आदर्श जाट स्टूडेंट यूनियन ने खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल के समर्थन में मंत्री युनूस खान का पुतला जलाया राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेज उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष भंवर सोऊ ने बताया कि प्रदर्शन में हनुमान सियाग, सुशील, राहुल धतरवाल, हेमराज जाखड़, अशोक, दुर्गाराम पोकरराम आदि शामिल थे।
किसान छात्रसंघ कार्यकर्ताओं ने बढ़ रहे अपराधों को लेकर सीएम का पुतला जलाया।