- Hindi News
- मांगों को लेकर नर्सेज ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
मांगों को लेकर नर्सेज ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
जोधपुर | राजस्थाननर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों के समर्थन में नर्सेज ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एमडीएमएच, एमजीएच और उम्मेद अस्पताल के नर्सेज धरने पर बैठे। इस दौरान करीब तीन बजे एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी से मिला और चिकित्सा मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। धरने में इकबाल एच कायमखानी, अजीत गुरनानी, संतोष सोलंकी, शकुंतला चौहान, सीमा जोशी, इंसाफ अली, दिनेश विश्नोई, घमंडाराम चौधरी आदि शामिल हुए।
येहैं प्रमुख मांगें
महामंत्रीपीयूष ज्ञानी ने बताया कि नर्सेज की डीपीसी, संविदा नर्सेज काे परमानेंट करना, वेतन विसंगतियों को दूर करना, नर्सेज को नाइट अलाउंस दिलाना, नर्सिंग अधीक्षक के कार्य में हस्तक्षेप, नर्सेज की आवास निर्माण, दूसरे कार्यों से नर्सेज को हटाने और नर्सेज को स्पेशिलाइजेशन कोर्स करवाना शामिल है। गौरतलब है कि नर्सेज एसोसिएशन अपनी इन लंबित मांगों को लेकर पिछले कई समय से प्रदर्शन कर रही है। हालांकि उनकी एक मांग संविदा पर नर्सेज की भर्ती शुरू हो गई है।
धरने पर मेडिकल कॉलेज से जुड़े नर्सेज ने नारेबाजी कर विरोध जताया।