- Hindi News
- यूनिवर्सल हो डायग्नोस पैरामीटर्स रिपोर्ट सटीक आएगी: डॉ. बिस्टल
यूनिवर्सल हो डायग्नोस पैरामीटर्स रिपोर्ट सटीक आएगी: डॉ. बिस्टल
एक हजार रुपए में कैंसर की जांच : प्रो. फरारी
पूरेविश्व में मेडिकल जांच का पैरामीटर एक समान होना चाहिए। इससे रिपोर्ट सटीक आएगी और उपचार सही तरीके से हो सकेगा। इसमें विश्व के स्टैंडर्ड का भी सभी को ध्यान रखना आवश्यक है। भारत में पॉपुलेशन एक चैलेंज है और लैबोरेट्री मेडिसिन में लिमिटेड रिसोर्स हैं।
ये विचार ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) में 41वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया (एसीबीकॉन 2014) के गुरुवार शाम को हुए उद्घाटन समारोह में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ क्लिनिकल केमिस्ट्री एंड लैबोरेट्री मेडिसिन (आईएफसीसी) के प्रेसिडेंट ग्लासगो यूके में लैबोरेट्री मेडिसिन कंसलटेंट डॉ. ग्राहम एच बिस्टल ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च को बढ़ावा देने और युवा वैज्ञानिकों डॉक्टर्स का इसमें इंट्रेस्ट जगाने पर जोर दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि आईएफसीसी के आगामी वर्ष के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. मोरिजिओ फरारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एम्स निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा ने जोधपुर एम्स के रिसर्च के तौर पर एक बड़ा सेंटर बनने की बात कही। कार्यक्रम में एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया (एसीबीआई) की पूर्व अध्यक्ष दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री की एचओडी डॉ. जयश्री भट्टाचार्य ने नए प्रेसिडेंट डॉ. प्रवीण शर्मा को पदभार ग्रहण करवाया। जनरल सेक्रेटरी राजीव रंजन सिंहा ने एसीबीआई का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। बुधवार से शुरू हुई इस कॉन्फ्रेंस में कई विषयों पर लेक्चर, सीएमई, सिम्पोजियम और वर्कशॉप जारी है।
डॉ. वासुदेवन को लाइफ टाइम अवार्ड
एसीबीआईने वर्ष 2014 का एजे ठाकुर लाइफटाइम अवार्ड कोच्चि के डॉ. डीएम वासुदेवन को दिया। बेस्ट पेपर प्रजेंटेशन के लिए केपीएसपीएस कृष्णन अवार्ड दिल्ली एम्स के डॉ. गुरु हरिप्रसाद राव को दिया गया। एसीबीआई की फैलोशिप मुंबई की डॉ. टीएफ आशा वैद्य, रांची के डॉ. अभय प्रताप और डॉ. यू सत्यनारायण काे दी गई।
कॉन्फ्रेंस के दौरान इटली के मिलान की यूनिवर्सिटी में क्लिनिकल पैथोलॉजी प्रोफेसर डॉ. मोरिजिओ फरारी ने कहा कि विश्व में अब डिजिटल पॉलीमरेज चैन रिएक्शन (डीपीसीआर) तकनीक से 10 से 15 यूरो (800 से 1000 रुपए) में कैंसर की जांच की जा रही है। पहले लिक्विड बायोप्