पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का धरना कल

सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का धरना कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर कांग्रेस भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर शनिवार को धरना देकर सरकार की कथित असफलताओं को उजागर करेगी। शहर कांग्रेस महासचिव सुरेश व्यास ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इसके तहत जोधपुर शहर कांग्रेस नई सड़क स्थित राजीव गांधी सर्किल पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक धरना देगी। इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पूर्व सांसद, वर्तमान पूर्व विधायक, पीसीसी के सदस्य, डीसीसी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, पार्षद, पूर्व महापौर आदि शरीक होंगे।